– कॉमर्स व अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आठ मार्च तक कार्यशाला का होगा आयोजन – डीएस कॉलेज के गैलरी वन में प्राचार्य ने दीप जलाकर किया उद्घाटन – लैपटॉप के साथ 45 शोधार्थियों, शिक्षक व छात्र छात्राओं ने लिया भाग कटिहार डीएस कॉलेज के गैलेरी वन में गुरूवार को शोध के संदर्भ प्रबंधन उपकरण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया. मालूम हो कि कार्यशाला के लिए 70 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. कार्यशाला में शोध कार्य से संबंधित कंम्प्यूटर के विभिन्न उपयोगी टूल्स की जानकारी दी जायेगी. कार्यशाला के माध्यम से शोधार्थियों को उक्त विधा में दक्ष करने का प्रयास किया जायेगा. आईक्यूएससी के तत्वावधान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया डीएस कॉलेज के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के पहले दिन मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति पूर्णिया के रिसर्च विजन को डीएस कॉलेज साकार करेगा. शोधार्थियों के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कार्यशाला आयोजित करने वाले सभी टीमों पर भरोसा जताया. पहले दिन शोधार्थियों को प्रशिक्षण कॉमर्स के डॉ भरत मेहर और अंग्रेजी विभाग के डॉ सुमित सिंहा ने दिया. दो सत्रों में दोनों विभाग के पदाधिकारियों ने कंम्प्यूटर के शोध कार्य में उपयोगी कुछ टूल्स की जानकारी देते हुए अवगत कराया. कुलपति पूर्णिया प्रो विवेकानंद सिंह के भेजे गये संदेशाें को डॉ अनवर हुसैन ने पढ़कर सुनाया. डॉ भरत मेहर ने मुख्य रूप से बताया कि शोध के संर्दभ प्रबंधन उपकरण से भविष्य में शाेध का वातावरण पूर्णिया विवि में फैलाना और उसको आगे की ओर लेकर जाना एकमात्र उद्देश्य है. एमएस वर्ड रेफरेंस कम्प्यूटर पर सिखाया गया. शोधार्थियों ने उत्साह पूर्वक किया. साथ ही अभ्यास भी किये. तकनीक सहायता के लिए डॉ सुमित सिंहा, डॉ पंकज कुमार ने कमजोर शोधार्थियों की मदद की. मंच संचालन अभिषेक गुप्ता ने किया. जबकि डॉ स्वामीनंदन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ अनवर हुसैन, डॉ विलास कुमार झा, मदन कुमार झा, डॉ नंदकिशोर साह, डॉ एसपी राय, डीएस कॉलेज आईक्यूएससी सेल के संयोजक डॉ स्वामीनंदन, डॉ पंकज कुमार, अर्थपाल एसके उपाध्याय, डॉ एए ओंकार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी के साथ शोधार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
