विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आरंभ

फलका प्रखंड के उत्क्रमित बालिका माध्यमिक विद्यालय पोठिया में मंगलवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सशक्तिकरण के दिशा में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई

समेली.

फलका प्रखंड के उत्क्रमित बालिका माध्यमिक विद्यालय पोठिया में मंगलवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सशक्तिकरण के दिशा में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर की प्रधानाध्यापिका सह संचालक निहारिका कुमारी की अध्यक्षता में मास्टर प्रशिक्षक आलोक कुमार, उत्प्रेरक साकेत कुमार ने आरंभ किया. जिसमें संकुल 01 विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य कुल छह सदस्य प्रतिभागियों के रूप में भाग लिया. सहभागिता और विद्यालय प्रशासन सामुदायिक सहभागिता तथा शैक्षणिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही मास्टर प्रशिक्षक आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार बैग लेश पर चर्चा कर जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान सीआरसी के निवेदिता कुमारी, रफीक आलम, प्रियदर्शी, नंदलाल साह उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >