अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से तीन कोर्ट वारंटियों को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. संबंधित कोर्ट वारंटी के घर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार की गई है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देशानुसार कोर्ट वारंटियों के गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है. नवरतन पुर गांव से बीट्टल उर्फ मुबारक व चौकचामा गांव से बासकी यादब एवं मोहन सिंह को छापामारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार तीनों कोर्ट वारंटियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. गिरफ्तारी टीम में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई पंकज प्रताप, एसआई संजीत कुमार प्रसाद, एसआई अखिलेश बैठा, एसआई नंदू राम व पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
