बारसोई के बिघोरहाट पैक्स में मतदान, 45.28 प्रतिशत वोटिंग से बढ़ी उत्सुकता

प्रखंड के बिघोर हाट पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, देर रात तक आयेगा परिणाम

बारसोई. प्रखंड के बिघोर हाट पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कुल 1628 मतदाताओं में से 737 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 45.28 दर्ज किया गया. बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पहले जहां चार पंचायतों शिकारपुर, आबादपुर, सुल्तानपुर एवं मौलानापुर में निर्विरोध चयन के बाद सहमति का माहौल देखने को मिला था. अब बिघोर हाट पंचायत में मतदान के साथ चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गयी है. ज्ञात हो कि नामांकन के समय इस पंचायत में चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिससे मुकाबला रोचक माना जा रहा था. हालांकि नाम वापसी के बाद अब तीन प्रत्याशी आलाया खातून, जमाल अंसारी, मोमिन के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है.

मतदान के दौरान विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की उपस्थिति बनी रही. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जहां पहले चार पंचायतों में निर्विरोध चयन से संतोष का माहौल था. बिघोर हाट में हुए मतदान ने पूरे प्रखंड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब सभी की निगाहें मतगणना व परिणाम पर टिकी हुई है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने बताया कि मतगणना का कार्य सोमवार की रात तक जारी रहेगा. देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है. उन्होंने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने की बात दोहरायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >