आंगनबाड़ी में लाभुकों के बीच टीएचआर का हुआ वितरण

आंगनबाड़ी में लाभुकों के बीच टीएचआर का हुआ वितरण

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 158, रामप्रवेश सिंह टोला में शनिवार को टीएचआर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सेविका आशा देवी, सहायिका संजो देवी के नेतृत्व में लाभुकों के बीच पोषण सामग्री वितरित की गयी. कार्यक्रम के तहत कुल 54 बच्चों 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग, नौ धात्री महिलाओं और पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार प्रदान किया गया. इस पहल का उद्देश्य बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारना और कुपोषण से बचाव करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >