पीर मजार पर हजारों लोग चादरपोशी व मन्नत मांगने पहुंचे

पीर मजार पर हजारों लोग चादरपोशी व मन्नत मांगने पहुंचे

मनिहारी हजरत जीतन साह के पीर मजार पर सलाना उर्स का आयोज गुरूवार को हुआ. उर्स के दिन सभी धर्म के हजारों लोग मजार पर चादरपोशी के लिए पहुंचे. मन्नतें मांगी. मजार पर अवस्थित पेड की टहनी पर पत्थर बांधा. जिनका मन्नत पुरा हुआ. वह पत्थर खोलते है. मनिहारी नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव पीर मजार पहुंचे. वहां नगर पंचायत की ओर से काफी सुविधा दी जा रही है. मौके पर मजार खादिम मंजर शफी, कमेटी अध्यक्ष मुस्ताक हुसैन, मेला प्रभारी आलमगीर, शोहराब उर्फ शेरू, रजी इमाम, करीम, आजाद, आरजू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >