, आजमनगर थाना परिसर में आगामी होली पर्व व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवि व स्थानीय गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि गणमान्य लोगों से पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विशेष रूप से बिना अनुमति डीजे बजाने तेज आवाज में अश्लील गीत चलाने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी. बैठक में उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि गफ्फार, प्रतिनिधि इजहार आलम, जदयू नेता राकेश सिंह, सनातन पोद्दार, मुखिया भारत राय, महबूब आलम, पूर्व प्रमुख आजम, रामजी प्रसाद केसरी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे.
डीजे बजाने व शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, थानाध्यक्ष
डीजे बजाने व शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, थानाध्यक्ष
