पंखा चुराते सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ चोर

पंखा चुराते सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ चोर

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड का कोलासी बाजार काफी व्यस्त बाजार है. यहां सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहक खरीददारी करते हैं. ईद पर्व को लेकर दुकानदार अपने दुकान में अधिक मात्रा में ग्राहक को बिक्री करने को लेकर समान स्टॉक कर रखा है. ग्राहक भी काफी तादाद में बाजार पहुंच रहे हैं. हाईमास्ट लाईट खराब रहने के कारण बुधवार की रात्रि दो चोर चारी की घटना को अंजाम देने पहुंचे जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. दो चोरों को दुकान के सामने लगे पंखे उतारते हुए देखा जा रहा है. जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दुकानदारों ने बताया कि कोलासी बाजार में ही कोलासी कैंप अवस्थित है जहां दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहते हैं. दुकानदार इन्हीं पुलिस पदाधिकारी के भरोसे अपनी दुकान छोड़कर घर जाते हैं. प्रशासन के द्वारा इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है. चोरों द्वारा की गई इस घटना ने पुलिसिया गश्ती पर सवाल खड़ा कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >