केंद्र व बिहार की योजनाएं घर-घर जाकर करायेंगे अवगत

केंद्र व बिहार की योजनाएं घर-घर जाकर करायेंगे अवगत

– स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विशेष बैठक हुई. पांच से लेकर 12 अप्रैल तक विभिन्न विभिन्न कार्यक्रमों के तहत स्थापना दिवस मनाया जाने को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. मुख्य अतिथि सीमांचल के प्रभारी अवधेश यादव शामिल हुए. जिलाध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन कर कहा, छह अप्रैल स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर भाजपा का झंडा लगायेंगे. घर-घर जनसंपर्क अभियान केंद्र बिहार सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जाकर बताने का कार्य करेंगे. इस अवसर पर बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, राघवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, सीमा झा, जिलामंत्री धर्मनाथ तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिल मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह सहित सभी जिला के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल प्रभारी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >