आज तीन घंटा रहेगा शहर में बिजली गुल, मेंटनेश का किया जायेगा कार्य

आज तीन घंटा रहेगा शहर में बिजली गुल, मेंटनेश का किया जायेगा कार्य

कटिहार शहर में शनिवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रहेगी. एक लाख बत्तीस हजार ग्रीड एवं लाइन में मेंटनेश का कार्य किया जायेगा. सहायक कार्यपालक अभियंता ट्रांसमिशन ग्रीड शिल्पी कुमारी ने बताया कि शनिवार को तीन घंटे का शटडाउन लिया जायेगा. एक लाख बत्तीस हजार ग्रीड एवं लाइन का मेंटनेंश कार्य होगा. इससे शहर का बरमसिया, विनोदपुर, कोढ़ा, अमदाबाद, मनिहारी, मनसाही, नवाबगंजक, बरारी, फलका आदि जगहों पर तीन घंटे तक ग्याह से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं व शहरवासियों से इससे पूर्व आवश्यक कार्य कर लेने की अपील की है. खासकर मोटर से टंकी में पानी भरने व अन्य कार्य को करने के लिए अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >