वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ललियाही में हुई थी गोलीबारी, दो आरोपित गिरफ्तार

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ललियाही में हुई थी गोलीबारी, दो आरोपित गिरफ्तार

कटिहार दो दिन पूर्व सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में दो गुटों में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी. उक्त घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया था. इधर घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से आवेदन के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी की तलाश में थी. इसी दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक आरोपित राजनंदन को थाना क्षेत्र के सिरसा से हथियार के साथ गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो ललियाही में हुए गोली कांड की घटना सामने आई. जिसकी जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार को दी. इधर सहायक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने ललियाही में छापेमारी कर दूसरा आरोपित शेखर दास को गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्ष की ओर से गोलीकांड की घटना घटित हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >