शिक्षिका के कमरे में आठ लाख की चोरी, भाई पर ही आरोप

शिक्षिका के कमरे में आठ लाख की चोरी, भाई पर ही आरोप

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ला में एक महिला शिक्षिका के घर चोरी हो गई.चोरों ने चोरी फिर उस कमरे पर दूसरा ताला लगा दिया है. शिक्षिका ताला खोलने पहुंचीं तो ताला खुला ही नहीं. नगर थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ताला तोड़ा. कमरे का गेट खुला तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था. आलमीरा में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे. पीड़िता शिक्षिका प्रमिला देवी ने अपने ही भाइयों पर चोरी का आरोप लगाया. आरोप लगाया बड़े भाई सुनील कुमार व अनिल कुमार का हाथ हो सकता है. कहा, घर उनके पिता रामचंद्र राय ने बनवाया था और दोनों भाई उसी भवन में रहते हैं. पिछले 11 महीनों से वह अपने कमरे में ताला लगाकर बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थीं. भाइयों ने उन्हें रहने नहीं दिया और बिजली कनेक्शन भी काट दिया. पीड़िता ने कहा, तीन दिन पहले अपने कमरे पर पहुंचीं तो ताला नहीं खुला. शक होने पर पुलिस को सूचना दी और ताला तोड़ने पर चोरी का खुलासा हुआ. कहा, नीचे वाले कमरे में खुद रहती थीं जबकि, ऊपर वाले कमरों में उनके भाई रहते हैं. पिता रामचंद्र राय ने भी अपने दोनों बेटों पर ही चोरी का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाना में तकरीबन सात से आठ लाख रुपए की चोरी की शिकायत की है. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >