बरारी प्रखंड का बड़ा अस्पताल सीएचस में मरीजों के लिए लगाया गया एक्सरे मशीन इन दिनों बीमार चल रहा है. दो सप्ताह से बीमार चल रहा. अस्पताल का एकमात्र एक्सरे मशीन के कारण गरीबों का उपचार होना मुश्किल हो गया है. चार लाख आबादी का बरारी प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एक्सरे मशीन खराब होने से गरीब मरीजों का इलाज होना दुश्वार हो गया है. जिला पार्षद गुणसागर पासवान कहते है स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता को एक्सरे का लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि 25 फरवरी को एक्सरे मशीन अचानक काम करना बंद कर दिया. इसकी सूचना विभाग को दी गयी. टेक्नीशियन आकर चेक किया लेकिन ठीक नहीं हो सका. एक्सरे मशीन को मरीजों की सेवा जल्द मरम्मति कराने को पुरजोर कोशिश की जा रही है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी का एक्सरे मशीन दो सप्ताह से खुद बीमार, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी का एक्सरे मशीन दो सप्ताह से खुद बीमार, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
