विधवा को वृद्धा पेंशन में बदला, बंद हुई पेंशन

विधवा को वृद्धा पेंशन में बदला, बंद हुई पेंशन

कटिहार बारसोई नगर पंचायत वार्ड सात रघुनाथपुर क्षेत्र की पात्र विधवा लाभार्थी मसोमात सलैया देवी की विधवा पेंशन को प्रशासनिक लापरवाही के कारण गलत ढंग से वृद्धा पेंशन में परिवर्तित कर दिया गया. बाद में कम उम्र का हवाला देकर पेंशन पूरी तरह बंद कर दी गयी. वे पिछले करीब चार वर्षों से पेंशन लाभ से वंचित हैं. पति के निधन के बाद मसोमात सलैया देवी राज्य सरकार की विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत नियमित रूप से पेंशन प्राप्त कर रही थी. बिना किसी आदेश या पूर्व सूचना के उनकी श्रेणी बदले जाने के बाद पेंशन बंद होना नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है. बलरामपुर विधानसभा प्रत्याशी रौशन अग्रवाल से गुहार लगायी. रौशन अग्रवाल ने प्रशासन को लिखित पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है. पत्र में विधवा पेंशन की तत्काल बहाली, पिछले चार वर्षों के बकाया का एकमुश्त भुगतान तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा गया है कि ऐसी त्रुटियों से जरूरतमंद और बेसहारा महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि पीड़िता को कब तक न्याय और राहत मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >