कटिहार में मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत

कटिहार जिले में सोमवार को मौसम ने करवट ली. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

कटिहार जिले में सोमवार को मौसम ने करवट ली. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. सुबह से ही बादलों ने सूरज को ढक रखा है और ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सूर्यदेव के दर्शन नहीं

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने और पुरवा हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आज लोगों ने राहत की सांस ली है. तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >