कुरसेला सुतारा मेंही मिशन स्कूल सुरेश्वर नगर देवीपुर कुरसेला के मुख्य छात्रावास वार्डन हरिवंश झा का असामयिक निधन हो गया. वह केंसर रोग से पीड़ित थे. उनके निधन के खबर से विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी. इस दुखद खबर से विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पूनम प्रभात सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं, छात्र- छात्राओं में शोक छा गया. स्कूल में निदेशक, निर्देशिका, शिक्षक- शिक्षिकाओं व छात्र- छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देते हुए मृत आत्मा के सद्गति प्रदान करने का ईश्वर से कामना की. विद्यालय में शिक्षक पद पर पदस्थापित मृतक वार्डन के पुत्र ओम प्रकाश झा को विद्यालय प्रबंधन ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि वार्डन के योगदान को सदेव याद किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
