डंडखोरा स्थानीय डंडखोरा पंचायत अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय हरिनाम कीर्तन शुभारंभ रविवार को किया. आयोजन को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कालिंदी देवी ने बताया कि वैदिक मंत्रो उच्चारण व अन्य अनुष्ठान के माध्यम से हरिनाम कीर्तन की शुरुआत हो चुकी है. राधे-कृष्णा, बजरंगबली, गणेश भगवान ब्रह्मा जी सहित अन्य कई प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कीर्तन मंडली एवं बंगाल की महिला कीर्तन मंडली की ओर से अलग अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही है. इस आयोजन में मुख्य रूप से पंडित आचार्य पंकज कुमार झा, शालिग्राम झा, मिथिलेश कुमार झा, बबलू मिश्रा, धर्मेंद्र झा की ओर से मंत्रोच्चारण व अन्य पूजा अनुष्ठान किया जा रहा है. कीर्तन मंडली की ओर से प्रस्तुत किये जा रहे रामधुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. डंडखोरा पंचायत के विभिन्न गांवों सहित अन्य दूसरे गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन देखने के लिए दुर्गास्थान पहुंच रहे है. इस हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में शिक्षक संजय कुमार यादव, ललन कुमार मंडल, विपिन मंडल, तापस कुमार, प्रदुम कुमार ठाकुर, जितेंद्र विश्वास, गिरीश विश्वास सहित अन्य लोग जुट हुए है.
वैदिक मंत्रो उच्चारण व अनुष्ठान से दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
वैदिक मंत्रो उच्चारण व अनुष्ठान से दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
