अमदाबाद नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार व सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार व प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को जनगणना 2027 को लेकर प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. एक बीच में 32 प्रगणक शामिल हुए हैं. प्रथम बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 अप्रैल तक चलेगा. दूसरे बैच का प्रशिक्षण 22 से 24 अप्रैल होना है. मास्टर ट्रेनर संजीव भूषण प्रसाद, रूप कुमार मंडल ने सुपरवाइजर व प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जनगणना 2027 से संबंधित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है. स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल 2026 से शुरु है. जो एक मई 2026 चलेगा. जबकि मकान सूचीकरण व मकानों की गणना दो मई से 31 मई 2026 तक किया जाना है. एचएलओ ऐप के माध्यम से स्व गणना का कार्य स्वयं किया जा सकता है. जिस से एक आईडी जेनरेट होगा. प्रगणकों द्वारा दो मई से घर घर जाकर मकानों की सूची कारण एवं गणना का कार्य किया जायेगा. जनगणना 2027 को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों सहित विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. प्रधान सहायक का आनंद कुमार, बंटी कुमार व अन्य प्रगणक मौजूद थे.
दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
