नगर थानाध्यक्ष पुस्तक भेंट की, शराबियों पर नकेल की मांग

नगर थानाध्यक्ष पुस्तक भेंट की, शराबियों पर नकेल की मांग

शाम में डीएस कॉलेज बन जाता है नशेड़ियों का अड्डा, विशेष नजर रखने की जरूरत कटिहार नवपदस्थापित नगर थाना प्रभारी कुंदन सिंह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम के द्वारा ऐतिहासिक जीवनगाथा व गतिविधियों पर आधारित पुस्तक ध्येय यात्रा भेंट किया. साथ ही गुलदस्ता देकर बधाई भी दी. प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने कहा कि सूर्य के अस्त होते ही जिले का नामी गिरामी दर्शन शाह महाविद्यालय में नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है. कई तरह के नशेड़ियों के होने की वजह से रात्रि प्रहरी तक सहमे रहते हैं. उन्होंने थाना प्रभारी से मांग किया कि कटिहार के विभिन्न महाविद्यालय में नशा करने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर नकेल कसा जाये. विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने कहा कि कटिहार जिला में एक महिला कॉलेज है. जहां कुछ बाहरी छात्र अंदर प्रवेश कर जाते हैं. जिस से छात्राएं असुरक्षित व असहज महसूस करती हैं. उन्होंने थानाध्यक्ष से मांग किया कि महिला कॉलेज पर विशेष रूप से इस पर नजर रखा जाय. नगरध्यक्ष मनोज महतो, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, मोनू यादव, कृष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >