कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी में शनिवार को कृषि केंद्रीय जांच टीम ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गये. जबकि कुछ दुकानों का वेरिफिकेशन संतोषजनक पाया गया. केंद्रीय जांच टीम ने कई होलसेल दुकानों का वेरिफिकेशन किया. सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रियाएं ठीक पायी गयी. इसके बाद कई रिटेल काउंटरों की जांच की गयी. जिसमें कई के वेरिफिकेशन भी संतोषजनक पाये गये. इस दौरान केंद्रीय जांच टीम के साथ जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत कई अन्य कृषि अधिकारी उपस्थित थे. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय टीम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि उर्वरक दुकानों से संबंधित कोई अनियमितता न हो और सभी नियमों का पालन किया जा रहा हो. जांच के दौरान कई दुकानदारों ने छिपने की कोशिश की, लेकिन जांच टीम ने उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर दुकानदार फिर से फरार होने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
