शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

– जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा इलाका हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के दहियारगंज गांव शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भगवान भोलेनाथ व नंदी महाराज की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया. पंचायत की मुखिया रानी देवी, सरपंच अनिल मंडल, मुख्य यजमान अशोक मंडल, दिलीप मंडल, कमलेश मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रशांत झा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार आदि ने बताया कि शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया गया है. प्राणक्प्र-तिष्ठा को लेकर भगवान भोलेनाथ व नंदी महाराज सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. रथ वाहन में भगवान की प्रतिमाएं रखकर नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था शिव मंदिर दहियारगंज, पदमपुर, कालीगंज होते हुए गजियाबाडी़ के रास्ते विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंच प्रतिमाओं का स्थापन किया गया. जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे. श्रद्धालुओं के हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहे थे. लगातार पुष्प वर्षा की जा रही थी. जय भोलेनाथ के गगन भेदी जय घोष से पूरा इलाका भक्ति माहौल में बदल गया. क्रमबद्ध तरीके से सभी देवी देवताओं को स्थापित किया जायेगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में शिव कथा अखंड हरी नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन हो रहा है. विभिन्न प्रांतो से आचार्य महाराज का आगमन हुआ है. आचार्य महाराज द्वारा भगवान की स्तुति अपने प्रवचन पाठ में कर रहे हैं. भगवान शिव की आराधना से सारे कष्ट दूर होते हैं. मंदिर से गांव के लोगों की आस्था जुडी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >