कटिहार एसपी ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर ठगी, थाना में दर्ज कांड में आरोपित की गिरफ्तारी सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतों को लेकर एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित निराकरण का निर्देश दिये. इस दौरान कुछ मामलों का एसपी ने ऑन स्पॉट मामला का निष्पादन किया.
एसपी ने लोगों की समस्या को सुनी, निराकरण को लेकर दिए निर्देश

एसपी ने लोगों की समस्या को सुनी, निराकरण को लेकर दिए निर्देश
Copied link
एसपी ने लोगों की समस्या को सुनी, निराकरण को लेकर दिए निर्देश