एसपी ने मनिहारी थाना में लोगों की सुनीं समस्याएं

एसपी ने मनिहारी थाना में लोगों की सुनीं समस्याएं

पुलिस प्रशासन की ओर से मनिहारी थाना में लगाया गया जनता दरबार मनिहारी मनिहारी थाना में शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जनता दरबार लगाया गया. एसपी शिखर चौधरी ने लोगों के समस्या को सुना. जमीन विवाद से संबंधित अधिक मामले जनता दरबार में आए. पीरपैती निवासी किसान प्रदीप सिंह ने जमीन जोतायी के समय पुलिस प्रशासन देने की मांग की. एसपी ने थानाध्यक्ष को इस संबंध में निर्देश दिए. इसके अलावे भी कई मामले आए. एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि हर सप्ताह जिले के दो थाने में जनता दरबार लगाया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय का निर्देश है एसपी थाना में जाए. लोगों की समस्या सुनकर समाधान करे. प्रत्येक थाना में एक पंजी बनाया गया है. जनता की समस्या उसमे नोट की जा रही है. जनता दरबार में उसी टाईम समाधान भी किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट की आवश्यकता है. सीओ और थानाध्यक्ष को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. एसपी ऑफिस से इसका मोनिटरिंग किया जा रहा है. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >