एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी, निराकरण का दिए निर्देश

एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी, निराकरण का दिए निर्देश

कटिहार एसपी ने अपने कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध तथा अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. एसपी शिखर चौधरी ने उपस्थित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में संबंधित थाना अध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >