एसपी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण

एसपी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण

कटिहार लाइन डे के अवसर पर एसपी शिखर चौधरी ने पुलिस केंद्र का शुक्रवार को निरीक्षण किया इस दौरान एसपी ने पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारियों एवं जवानों की परेड, वेशभूषा, अनुशासन तथा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं अनुशासित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक फिटनेस, समय पालन और व्यवहार कुशलता को लेकर निर्देशित किया.इस मौके पर पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >