कटिहार दुर्गापूजा के दौरान उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिलान्तर्गत दुर्गापूजा के अवसर पर शहरी क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए दूर-दूर से आये. ऐसी स्थिति में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखना एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था. इस कठिन परिस्थिति में यातायात शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन लगन, मेहनत एवं सक्रियता से किया. जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू रही तथा कहीं भी किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई. यह उपलब्धि उनके कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगनशीलता एवं ईमानदारी का परिचायक है. इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन, मुकेश कुमार थानाध्यक्ष यातायात सह पुलिस निरीक्षक, दिनेश कुमार अपर थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. कटिहार पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
