जिला खनन कार्यालय की छापेमारी से क्षेत्र में मचा हड़कंप

जिला खनन कार्यालय की छापेमारी से क्षेत्र में मचा हड़कंप

कटिहार रोशना एवं मनिहारी क्षेत्र से प्राप्त हो रही शिकायतों के आलोक में बुधवार को खनिज विकास पदाधिकारी और उनकी टीम ने दल बल के साथ रोशना थाना अंतर्गत बैदा पंचायत के भरत कोल गांव में छापेमारी की. अचानक छापेमारी से अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया. कारवाई के क्रम में अवैध मिट्टी की ढुलाई करते एक ट्रैक्टर पकड़ा गया जिसे जब्त करके रोशना थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया. अमदाबाद थाना क्षेत्र में थाना के सहयोग से दो ट्रैक्टर जब्त किया गए जिन्हें अमदाबाद थाना में रखा गया है. तीनों वाहनों पर कारवाई करते हुए कुल 3.18 लाख का जुर्माना लगाया गया.खनिज विकास पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में खनन कार्यालय की टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अंचल अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को तुरंत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >