प्राणपुर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पूर्व में मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं का समीक्षा की गयी. सभी तकनीकी सहायक व पंचायत रोजगार सचिव को सख्त निर्देश दिया गया कि जिस पंचायत में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है. उसे शीघ्र पूर्ण किया जाय. आने वाली मानसून को लेकर पूर्व से पौधरोपण कार्य को संपन्न करने के लिए सूची तैयार किया जाय. मौके पर पंचायत तकनीकी सहायक वरुण कुमार, योगेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत रोजगार सचिव अरविंद कुमार, जीवन बोसाक, मनोज कुमार, सर्वण कुमार, पीयूष कुमार, मंजूर आलम, प्रधान लेखापाल हिमेश कश्यप, कार्यपालक सहायक राजेश कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
