प्रवेश पत्र पर प्राचार्य का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं

प्रवेश पत्र पर प्राचार्य का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं

– छात्र कोई एक परिचय पत्र लेकर प्रवेश कर सकेंगे परीक्षा भवन कटिहार स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर 2025 परीक्षा के प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इसको लेकर विवि पीयू के परीक्षा विभाग से 25 अप्रैल को एक सभी अंगीभूत व सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य के नाम एक पत्र जारी किया है. केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभाविप के सदस्यों ने छात्र- छात्राओं को हो रही परेशानी के मद्देनजर विवि को अवगत कराया गया था. परीक्षा दे रहे छात्र- छात्राओं द्वारा यह बात कही जा रही थी कि प्रवेश पत्र पर बिना प्राचार्य के हस्ताक्षर के प्रवेश वजित है. इसको ध्यान में रखते हुए पूर्णिया विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक द्वारा एक पत्र जारी कर इस तरह के अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है. बताया गया है कि सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर 2025 परीक्षा के प्रवेश पत्र पर महाविद्यालय के प्राचार्य का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है. प्रवेश पत्र के साथ कोई एक परिचय पत्र रहने पर प्रवेश दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >