मनिहारी महिला पार्षद सुलताना परवीन के हस्ताक्षर की उच्च स्तरीय जांच की मांग पार्षदों ने की है. नगर पार्षद श्रवण कुमार व युगल पासवान ने शनिवार को बताया कि वार्ड तीन की पार्षद सुलताना परवीन ने स्वयं हस्ताक्षर की थी. हमलोग की ओर से बैठक प्रस्ताव पंजी की मांग लगातार की जाती थी. नगर पंचायत कार्यालय से उपलब्ध नहीं करायी जाती थी. इसी को लेकर मनिहारी नगर के आठ पार्षदों ने आपसी सहमति से बैठक कर मासिक बैठक बहिष्कार का निर्णय लिया था. हमलोग 23 अप्रैल को आठ नगर पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र मासिक बैठक बहिष्कार का नगर कार्यालय में देने गये थे. 23 को छुट्टी की बात कहकर नपं कार्यालय में पत्र नहीं लिया गया. इसके बाद हमारी ओर से कार्यालय को मेल किया गया. तब मेल पर ही जवाब दिया गया. छुट्टी के दिन ही पत्र निर्गत कर कहा गया. कार्यालय की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया कि वार्ड तीन की पार्षद सुलताना परवीन ने लिखित में दिया है. हस्ताक्षर उनका नहीं है. कहा हस्ताक्षर फर्जी है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कैसे जांच की. हस्ताक्षर फर्जी है. पार्षद के हस्ताक्षर के जांच की फोरेंसिक जांच हुई नहीं है. फोरेंसिक जाच की मांग की जाती है. नगर पार्षद युगल पासवान ने कहा मनिहारी के नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार पासवान पर पूर्व में दूसरे नगर पंचायत व नगर परिषद में कई अनियमितता के आरोप लगे है. कहते है नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द पासवान ने बताया कि 23 अप्रैल को नपं कार्यालय खुला था. जणगणना प्रशिक्षण का कार्य यहा चल रहा है. कोई पार्षद मेरे पास पत्र देने नहीं आया था. बैठक प्रस्ताव पंजी की मांग कभी नहीं की गयी. वह तो बैठक में ही प्रस्ताव का अनुमोदन होता है. वार्ड तीन की पार्षद सुलताना परवीन ने स्वयं आकर कहा कि हमने उस पत्र में हस्ताक्षर नहीं किया है. प्रथम दृष्टया मेरे ओर से बताया गया कि उसका हस्ताक्षर मिलान नहीं हो रहा. उन्होंने पूर्व के दूसरे नगर परिषद व नगर पंचायत में किये गये अनियमितता के आरोप पर कहा कि वह विभाग जांच करेगा.
महिला पार्षद के हस्ताक्षर की उच्च स्तरीय जांच की मांग पार्षद ने की
महिला पार्षद के हस्ताक्षर की उच्च स्तरीय जांच की मांग पार्षद ने की
