शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं, भटक रहे लोग

शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं, भटक रहे लोग

– तेज धूप व गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित, बोतल बंद पानी पीने के सिवा दूसरा उपाय नहीं कटिहार अप्रैल माह में जून की तरह कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है. ऐसे में बिजली की आंख मिचौनी से लोगों का जीना मुहाल होने लगा है. इस पर निगम प्रशासन की उदासीनता का आलम इस कदर है कि अब तक शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था किये जाने को लेकर हो रही प्लानिंग भर से आमजन परेशान है. खासकर बस अड्डा, ऑटो अड्डा से लेकर सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की व्यवस्था नहीं होने से खासे आमजन से लेकर यात्री तक परेशान हो रहे हैं. इससे बोतल बंद पानी पीने के सिवा दूसरा उपाय आमजनों के बीच नहीं सूझ रहा है. निगम कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व की भांति कई सार्वजनिक जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. इसको लेकर दो दिन पूर्व बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया है. इसके लिए स्थलों का चयन किया गया है. बहरहाल कई पार्षदों व शहर के आमजनों का कहना है कि नगर निगम की ओर से हर वर्ष सार्वजनिक जगहों पर पीयाऊ की व्यवस्था की जाती रही है. लेकिन इस वर्ष बदलते मौसम में भी नगर प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जाने से आमजन बेहाल है. खासकर खरीदारी करने आने वाले गांव देहात के लोगों के साथ स्थानीय जनों को भी परेशान होना पड़ रहा है. खरीदारी करने आये कई लोगों का कहना है सहायक थाना के समीप से चारों दिशाओं के लिए बसें खुलती है. जहां यात्रियों की भारी भीड़ होती है. ऐसे जगहों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से वे लोग बारह रूपये से लेकर बीस रूपये तक बोतल बंद पानी पीने को विवश हो जाते हैं. इस वर्ष समय से पूर्व अधिक गर्मी होने की वजह से नगर निगम को इस ओर उचित कदम उठाने की जरूरत है. पांच मई से पिछले बार किया गया था पीयाऊ का व्यवस्था नगर निगम कर्मचारियों की माने तो पिछले वर्ष पांच मई से पीयाऊ की व्यवस्था शहर के 17 जगहों पर शुरू करा दिया गया था. इस बार गर्मी कुछ पहले और अधिक पड़ जाने की वजह से आमजनों को परेशान होना पड़ रहा है. सार्वजनिक जगहों में शहीद चौक, बाटा चौक, मिरचाईबाड़ी चौक, अम्बेडकर चौक, दुर्गास्थान चौक, न्यू मार्केट, बड़ी बाजार, दौलत राम चौक, महमूद चौक समेत अन्य जगहों पर पेयजल की व्यवस्था किया गया था. जिससे आमजनों को इसका लाभ मिल पा रहा था. 19 जगहों पर किया जायेगा पीयाऊ की व्यवस्था इस बार कुल 19 जगहों पर पीयाऊ की व्यवस्था किया जायेगा. इसके लिए नूर मोहम्मद को जिम्मेवारी दी गयी है. इसको लेकर सभी तरह की प्लानिंग कर ली गयी है. बैठक आयोजित कर स्थल निरीक्षण करने का आदेश दिया गया था. जिसे पूरा कर लिया गया है. संभवत: दो दिन बाद से सभी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था निगम की ओर से करा दिया जायेगा. संतोष कुमार, नगर आयुक्त, कटिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >