बरारी थाना क्षेत्र के बकिया रानीचक के दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने बताया कि बरारी थाना कांड संख्या 164/24 धारा 341/323/385 एवं 25(1बी)ए /26/35 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त सीपन यादव, राणा गौरव दोनों पिता सुरेन्द्र यादव, बकिया रानीचक थाना बरारी निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. बताया कि उक्त अभियुक्तों ने जिन लोगों पर प्राथमिकी किया था. वह अनुसंधान में उलटा पड़ गया. प्राथमिकी करने वाले पर केस ट्रू हो गया. पुलिस ने गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
