एक दिवसीय ोका आयोजन

एक दिवसीय ोका आयोजन

अमदाबाद प्रखंड के किशनपुर पंचायत के गारद टोला गांव में शनिवार को एक दिवसीय जलसे का आयोजन किया गया. जलसे में पश्चिम बंगाल के मौलाना अब्दुल रहमान मेराजी व नुरुल इस्लाम रहीमी शिरकत किया. अमदाबाद से मौलाना आलमगीर नदवी एवं मौलाना मुनिरुल इस्लाम मिफताही मौजूद थे. जलसे के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य नजमुल हक व प्रमुख प्रतिनिधि अजहर आलम, वार्ड सदस्य शौकत अली उपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि रमजान के पवित्र महीना के समय लोगों को अधिक से अधिक जरूरतमंदों को सहयोग करना चाहिए. कमेटी के मोफ्फजल हुसैन, सरफराज, मौलवी मोइनुल हक, अजीज, नैमूल हक, अब्दुल समद, महबूब आलम, एवं रेजाकर सागीर, अब्दुल मन्नान, मसूद आलम, अब्दुल मातीन, अकबर अली, अकमल हुसैन, इनामुल हक सहित अन्य ग्रामीण जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >