सांसद को ज्ञापन देकर समस्या से कराया अवगत

सांसद को ज्ञापन देकर समस्या से कराया अवगत

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया असरार अहमद के नेतृत्व में सांसद तारिक अनवर को मांग सौंपते हुए चौक चौराहों पर हाई मास्क टावर, उपस्वास्थ्य केंद्र भैलागंज में भवन निर्माण, बिदयानंदपुर से बनिया टोली गांव होते हुए से बांध ढाला तक पक्की सड़क, कोहला घाट तक पक्की सड़क, बिजली का जर्जर तार बदलने, आंधी बारिश से मक्का फसल की क्षतिपूर्ति आदि की मांग की. मधाइपुर पंचायत में अत्यधिक समस्या है. पंचायत के विकास योजना से उक्त काम संभव नहीं है.ऐसे में सांसद को मांग पत्र सौंप कर समस्यायों का समाधान की मांग की है. सांसद ने इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >