महापौर ने जनता दरबार में 27 लोगों की सुनी फरियाद

महापौर ने जनता दरबार में 27 लोगों की सुनी फरियाद

कटिहार नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया गया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 27 फरियादियों की समस्याओ को सुनी और निपटारे को ले आश्वासन भी दी. महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल व लाइट, रास्ते व अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दे आये. जिसे बारी बारी से सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दी. उन्होंने अतिक्रमण को जल्द खाली कराने और जाम नाले को सफाई करने को लेकर आदेश दी, महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गई. लंबित मामलों को कराई पूर्वक निबटारा करने को संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. इस मौके पर अलग अलग वार्ड के फरियादियों के साथ कई वार्ड के पार्षद भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >