– धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस कटिहार भाजपा के 47वां स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में धूमधाम की स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर खगड़िया के पूर्व सांसद अनिल यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. ओरिजिनल अध्यक्ष स्थापना दिवस मनाया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिवम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम के साथ स्थापना दिवस के अवसर पर सगोष्टी कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंच पर उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, लक्खी प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार मौजूद थे. जिलाध्यक्ष मनोज राय कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र प्रथम की भावना, सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति की याद दिलाता है. मंचासीन वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन, भाजपा के स्थापना दिवस के मंगल अवसर पर सभी समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 1980 में अपनी स्थापना से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का यह गौरवशाली सफर, असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमर गाथा है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज धरातल पर साकार होते देखना हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है. स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में जिला के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, आलोक मंडल, पप्पू गुप्ता, सीमा झा, बबन झा, जिला मंत्री मंजू चंद्रवंशी, धर्मनाथ तिवारी, सविता शर्मा, छाया तिवारी, रीना झा, रंजना झा, रवि साह, भास्कर सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, महेंद्र झा, पिंटू भगत, अजय दास, नगर अध्यक्ष उमेश पासवान, राजेश शर्मा, जोक्सन यादव सहित विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी सभी मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर कार्यकर्ताओं की है मेहनत
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर कार्यकर्ताओं की है मेहनत
