अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद में रविवार को मां दुर्गा को नम आंखो से विदाई दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड नंबर 9 छोटा रघुनाथपुर, बाखरगंज, गोपालपुर गांव स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. गुर्जर अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था थी. प्रतिमा विसर्जन के दौरान सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर छोटा रघुनाथपुर से प्रतिमा निकालकर रानी बागान, छोटा रघुनाथपुर, जलेबी टोला, हरदेव टोला इत्यादि गांव का भ्रमण करते हुए गंगा नदी में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन किया गया, विसर्जन के दौरान वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, पार्षद प्रतिनिधि संजीव साह, समाज सेवी बंटी सिंह, कमेटी के संतोष पासवान, जयराम कुमार, आनंद पासवान, बंटी पासवान, गौरव पासवान, राकेश पासवान, अजय पासवान, अंकित पासवान, सुपन पासवान, बीटू कुमार सहित ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद थे. विधि व्यवस्था में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई उमेश कुमार, एसआई इंद्रमणि महतो, एएसआई अमित कुमार कश्यप सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल संबंधित विसर्जन के जुलूस में शामिल थे.
मां दुर्गा की प्रतिमा का नम आंखों से किया विसर्जन
मां दुर्गा की प्रतिमा का नम आंखों से किया विसर्जन
