कुरआन मजीद हिदायत का जरिया है-हाफिज रऊफ

कुरआन मजीद हिदायत का जरिया है-हाफिज रऊफ

बलिया बेलौन ग्राम पंचायत शेखपुरा के जामे मस्जिद गमहारगाछी में खत्म तरावीह के मौके पर इमाम साहब हाफिज अब्दुल रऊफ ने अपने बयान में कहा की रमजानुल मुबारक में खत्म तरावीह बेहतरीन इबादत है. पूरे कुरआन मजीद की तिलावत पूरा कर तरावीह की नमाज अदा की जाती है. कुरआन मजीद अल्लाह रब्बुल इज्जत का कलाम है, कुरआन मजीद पूरे इन्सानियत के लिए हिदायत का जरिया है. सभी अहले इमान वालों को मजहबी जिंदगी इसी पाक किताब से जुड़ कर गुजारना चाहिए. खत्म तरावीह मुक्कमल करने वालों का हर तरह की बखशाईस होती है, यह इबादत सुन्नत है. एकबाल हुसैन, मस्जिद कमेटी के जुनेद अशरफी ने बताया की इस अवसर पर सेकड़ों लोग खत्म तरावीह में शरीक होकर तरावीह की नमाज अदा किये. अंतिम दिन तरावीह के बाद विशेष दुआ की गयी और कुरआन मजीद सुनाने वाले इमाम साहब हाफिज अब्दुल रऊफ को सम्मानित किया गया एवं नमाज के बाद देश में अमन शांति तरक्की और मगफिरत के लिए दुआ की गयी. खत्म तरावीह का सफल आयोजन में हसीबुल रहमान, जुनेद अशरफी, नईमुद्दीन, वाहिद, महताब, सादिक, नाहिद, मोजिब, हाफिज जुनेद, हाफिज एजाज, आसिफ, नवेद आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >