यात्री शेड अव्यवस्थित तरीके से निर्माण किये जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ी

यात्री शेड अव्यवस्थित तरीके से निर्माण किये जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ी

कोढ़ा नगर पंचायत कोढा के फलका बस स्टैंड पर शीतल पेयजल केंद्र के ठीक सामने यात्री शेड का अव्यवस्थित तरीके से निर्माण किये जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल केंद्र तक पहुंचने का रास्ता अब लगभग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है. यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. शीतल पेय केंद्र तक पहुंचने में बगल के रास्ते का उपयोग कर यहां के स्थानीय निवासी व यात्रियों को जाना पड़ रहा है. जिससे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री शेड की छत व खंभे ठीक उसी स्थान पर बनाये गये हैं. लोग नियमित रूप से पेयजल केंद्र तक जाया करते थे. अब यह जगह तंग होकर उपयोग से बाहर हो गयी है. नागरिकों व यात्रियों ने इस अव्यवस्था पर नाराज़गी जतायी है. संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की है. एक यात्री रमेश यादव ने कहा, गर्मी के दिनों में पेयजल केंद्र ही राहत देता है. अब वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है. अगर शेड बनाना ही था तो किसी और स्थान पर बनाया जाता. नगर पंचायत कोढ़ा द्वारा इस निर्माण को लेकर कोई स्पष्ट बयान अब तक नहीं आया है. नागरिकों की मांग है कि या तो यात्री शेड को पुनः व्यवस्थित किया जाय या फिर पेयजल केंद्र तक सुगम पहुंच के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जाय. नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >