– जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 9 से 23 अप्रैल 2026 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिसमें शून्य-6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया. कुपोषण मुक्ति के साथ-साथ शिशु एवं बाल मस्तिष्क के समग्र विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उत्तेजना पर जोर दिया. डीएम ने ने आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत राज, कृषि, पीएचईडी सहित सभी विभागों को सशक्त समन्वय स्थापित करते हुए पीआरआई प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला एवं जागरूकता रैलियों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया. ””मातृ एवं शिशु पोषण के तहत शून्य-3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्तेजना, 3–6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा तथा स्क्रीन टाइम में कमी को लेकर अधिक जोर दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए सामुदायिक सहयोग आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां यथा ””पोषण पर चर्चा”” के माध्यम से जागरूकता सत्र, पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श सत्र (गर्भवती, धात्री माताएं एवं बच्चे), वीएचएसएनडी सत्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृद्धि निगरानी, पोषण रेसिपी प्रदर्शन एवं सामुदायिक प्रतियोगिताएं, पोषण रैली एवं आईईसी अभियान, ईसीसीई एवं खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां, परिवार सहभागिता एवं पिता की भागीदारी को प्रोत्साहन, नो स्क्रीन आवर एवं बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा, पोषण मेला एवं सामुदायिक कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कार्यक्रम को लेकर नियमित निगरानी का निर्देश सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही पोषण पोर्टल जनआंदोलन पर समयबद्ध एवं सटीक प्रतिवेदन अपलोड करने तथा जनआंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित समीक्षा करने पर बल दिया. सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप गतिविधि आयोजित कर इंट्री कराने के लिए निर्देश दिया. संबंधित विभागों के अभिसरण से आंगनबाड़ी केन्द्रों का गुणवत्तापूर्ण संचालन, समुदाय एवं विभागीय सहयोग, उत्क्रमण करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों को सक्षम बनाने को लेकर निर्देश दिया गया. सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पीने का पानी, शौचालय और विधुत सुविधा उपलब्ध अवश्य कराया जाय. डीएम-एसपी ने बैलून उड़ाकर दिया जागरूकता का संदेश बैठक के पश्चात् जन जागरूकता के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा अंतर्गत डीएम व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी संयुक्त रूप से बैलून उड़ा कर प्रेरित किया. जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली कार्यक्रम, पौधा रोपन, सेल्फी स्टेंड एवं पोषण शपथ दिलाई गयी. एसपी शिखर चौधरी, एडीएम बिनोद कुमार, डीपीओ कुमारी पूर्णिमा, सीएस, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, डीईओ, डीडब्ल्यूओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका), निदेशक, डीआरडीए, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीएओ, जिला योजना पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डब्ल्यू सीडी), जिला मिशन समन्वयक, सभी समन्वयक, आजाद सोहेल एवं पीरामल टीम उपस्थित रहे. जबकि वीसी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर, मनिहारी बारसोई और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए.
मजबूत भविष्य की नींव है बच्चों का पहला छह वर्ष: डीएम
मजबूत भविष्य की नींव है बच्चों का पहला छह वर्ष: डीएम
