शिविर में सौ से अधिक लोगों की आंख का निःशुल्क जांच किया गया

शिविर में सौ से अधिक लोगों की आंख का निःशुल्क जांच किया गया

बलिया बेलौन आजमनगर प्रखंड के वृंदावन मंदिर परिसर के ढेना बगछल्ला में सम्यक संकल्प फाउंडेशन की ओर से आंख का निशुल्क जांच शिविर रविवार को आयोजित किया गया. तीन सौ लोगों के आंखों की जांच की गयी. शिविर में उपस्थित सभी लाभार्थी को निशुल्क दवा दी गयी. 150 लाभार्थियों को पावर वाले चश्मा निशुल्क दिया गया. मुख्य संरक्षक व प्रवक्ता विष्णु अग्रवाल ने बताया कि 150 मरीजों के मोतियाबिन्द पक चुका है. उनको चिन्हित कर लिया गया है. 60 मरीजों का 30 मार्च को संस्था के वाहन से पूर्णिया ले जाया गया. वहां निशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा. मरीजों के ऑपरेशन से संबंधित सभी खर्च वाहन से ले जाना, रहना, खाना पीना, ऑपरेशन, दवा व चश्मा और वापस घर पहुंचाना फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा. शेष 90 मरीजों को भी किसी दूसरी दिन मोतियाबिन्द का निशुल्क ऑपरेशन कराने का अवसर उपलब्ध कराने की जानकारी दी. शिविर को सफल बनाने में अखंड ज्योति फाउंडेशन पूर्णिया उत्तर पूर्वी भारत के सबसे बड़े आख के अस्पताल की अग्रज की भूमिका में है. सभी ऑपरेशन श्रीनगर पूर्णिया स्थित अस्पताल में होगी. समाजसेवी नंद किशोर अग्रवाल ने वृंदावन परिसर उपलब्ध करवाने लिए संस्था ने आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पंडित रामानंद झा, केशव केडिया, गोविंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पप्पू साह, रूपेश शर्मा, मोनू सिंह, नसीम अंसारी, अल्लाउद्दीन आलम, अरविंद अग्रवाल, निशांत अग्रवाल का सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया. बोर्ड मीटिंग मे वर्ष 2026 -27 में लगने वाले निशुल्क शिविरों के लिए प्रस्ताव पारित किया जायेगा. प्रतिमाह आंखों का एक कैम्प और तीन महीने में एक मेगा कैम्प लगाने की योजना पर चर्चा हुई. जमीनी स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया जायेगा. ताकि सभी जरूरतमंदों को इस का लाभ मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >