कार सवार को खदेड़ उत्पाद विभाग की टीम ने 144 लीटर शराब की बरामद

कार सवार को खदेड़ उत्पाद विभाग की टीम ने 144 लीटर शराब की बरामद

कटिहार. उत्पाद विभाग की टीम ने बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के फरसरा गांव में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक एक्सयूवी कार से 144 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम जिले में सघन छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान जारी रखी है. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम बलरामपुर थाना क्षेत्र के फरसरा गांव में वाहन चेकिंग अभियान चलाया चला रखी थी. बंगाल की ओर से आई एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार बी आर11बीजी 1458 के चालक ने पुलिस को चेकिंग करते देख गाड़ी की गति तेज कर दी. गाड़ी को भागते देख उत्पाद विभाग की टीम ने उसका पीछा किया. जिस कारण चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के नीचे गड्ढे में उतरकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जबतक उत्पाद पुलिस उस तक पहुंचती चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जब उत्पाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 144 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत गाड़ी मालिक एवं चालक के विरुद्ध कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. Displaying

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >