बरारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जागेश्वर उवि गुरुबाजार में चल रहे जनगणना प्रगणक व प्रवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उपरांत प्रखंड के ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर पहुंचकर शीश नवाकर आशीष लिया. प्राचीन गुरु ग्रंथ साहिब व हुकूमनामों का दर्शन कर कांतनगर नगर भवानीपुर लक्ष्मीपुर के इतिहास से अवगत हुए. उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक दस्तावेज हमारी सांस्कृतिक विरासत है. इनका संरक्षण और सही ढंग से प्रदर्शन बेहद जरूरी है. ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने इतिहास को समझ सके. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण हुकूमनामों की एक-एक प्रति जिला कार्यालय में भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित की जाय. ताकि इन ऐतिहासिक दस्तावेजों की व्यापक पहचान सुनिश्चित हो सके. डीएम के साथ एडीएम डॉ विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ अनुपम, बीपीआरओ राज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सहित गुरुद्वारा प्रबंधक मौजूद रहे.
बरारी पहुंचे डीएम ने सिख गुरु का जाना इतिहास, हुए सम्मानित
बरारी पहुंचे डीएम ने सिख गुरु का जाना इतिहास, हुए सम्मानित
