बबैया चौक समीप मैदान में शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हसनगंज धोकरदह प्रीमियर लीग सीजन की अगुवाई में बबैया चौक समीप मैदान में एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, उपमुखिया दशरथ दास ने संयुक्त रुप से किया. मो अफजल, मो मोतालीफ, महफूज आलम, मो अशफाक, मो बक्कर, मो फिरोज सहित आयोजन कर्ताओं ने बताया कि धोकरदह प्रीमियर लीग सीजन में आठ टीमों ने हिस्सा लिया. धोकरदह की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 42 रन बनायी. छतिया की टीम ने 6 ओवरों में 40 रन ही बना पायी. धोकरदह की टीम 2 रनों से विजयी हुई. विजेता टीम को पांच हजार नगद सहित ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 3500 नगद व ट्राॅफी के साथ नवाजा. प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट मो मोतालीफ रहे. राजेन्द्र दास, दाउद अली, मोहम्मद वसीम सहित सैकड़ो खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे,
धोकरदह की टीम ने छतिया टीम को दो रन से हराया
धोकरदह की टीम ने छतिया टीम को दो रन से हराया
