राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एआई जागरूकता व करियर मार्गदर्शन पर सेमिनार कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया. अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने कीश,सेमिनार के सभी व्यवस्थाओं का संचालन ई. अमित कुमार द्वारा किया गया. ई. राहुल कुमार एवं ई. कुंदन कुमार का सराहनीय सहयोग रहा. संस्थान के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सेमिनार में अमेज़न प्राइवेट लिमिटेड से आए तीन विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित किया. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से चैट जीपीटी जेमिनी सहित अन्य आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इन उभरती तकनीकों के करियर पर पड़ने वाले प्रभाव एवं भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला. अंत में छात्रों ने नई तकनीकों के प्रति अपनी खुशी और उत्सुकता व्यक्त की तथा ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों के लिए संस्थान का आभार प्रकट किया,यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक साबित हुआ,
चैट जीपीटी जेमिनी सहित अन्य आधुनिक तकनीकों से कराया रूबरू
चैट जीपीटी जेमिनी सहित अन्य आधुनिक तकनीकों से कराया रूबरू
