खेत में पानी पटाने के दौरान करंट से पति-पत्नी की मौत

खेत में पानी पटाने के दौरान करंट से पति-पत्नी की मौत

– मनिहारी थाना के क्षेत्र चिकनी गांव की घटना मनिहारी मनिहारी थाना के नारायणपुर के चिकनी गांव स्थित खेत में शनिवार को पानी पटवन के दौरान पति व पत्नी की मौत करंट लगने से हो गयी. इस घटना में रंजन ठाकुर व उनकी पत्नी रंजना देवी की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार रंजन ठाकुर अपनी पत्नी रंजना देवी के साथ खेत में पानी पटवन कर रहे थे. खेत में बिजली का तार गिरा हुआ था. तार में रंजना देवी फंस गयी. जिससे वह करंट की चपेट में आ गयी. पत्नी को बचाने के लिए रंजन ठाकुर तुरंत उनके पास पहुंचे. पत्नी को बचाने के प्रयास में वे खुद भी करंट की चपेट में आ गये. दोनों गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों खेत में ही गिर गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार व थानाध्यक्ष पंकज आनंद अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. नारायणपुर मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल ने घटना पर शोक प्रकट किया. परिजन को सरकारी सहायता राशि देने की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >