सड़कों पर मक्का सुखाने का खतरनाक चलन, हादसों को न्योता

सड़कों पर मक्का सुखाने का खतरनाक चलन, हादसों को न्योता

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण सड़कों पर मक्का फसल सुखाने का सिलसिला तेजी से जारी है, जो बड़े सड़क हादसों को खुला न्योता दे रहा है. किसान कटाई के बाद मक्का को सुखाने के लिए गांव की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का उपयोग कर रहे हैं. सड़कें संकरी हो गई हैं और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानों पर सड़क पर फैली मक्का के कारण बाइक और चारपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, जब सड़क पर बिछी मक्का साफ दिखाई नहीं देती. लोगों ने कहा, पिछले कुछ दिनों में कई सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है. प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की मजबूरी समझी जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक सड़कों को सुखाने के लिए इस्तेमाल करना सभी के लिए खतरा बनता जा रहा है. प्रशासन को चाहिए कि किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए और सड़क पर मक्का सुखाने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाये. यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर कब जागता है और लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >