क्षतिग्रस्त चाहरदिवारी से विद्यालय में असुरक्षा का माहौल

क्षतिग्रस्त चाहरदिवारी से विद्यालय में असुरक्षा का माहौल

कोढ़ा इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचार मुक्त व सुरक्षित कराने के लिए राज्य भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाये हैं. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई बैठकें हुईं और सख्त दिशा-निर्देश जारी किये गये. कोढ़ा प्रखंड में इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है. यहां पहली बार बनाये गये तीन परीक्षा केंद्रों में से कोढ़ा इंटर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. टूटी बाउंड्री से बेरोकटोक प्रवेश जांच के दौरान पाया परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट तो बंद रखा गया है. कॉलेज की बाउंड्री दीवार कई जगहों से पूरी तरह टूटी हुई है. इन टूटे हिस्सों से कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक-टोक के परीक्षा परिसर में प्रवेश कर सकता है. यह स्थिति तब है, जब बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र को चारों ओर से सुरक्षित, सील व नियंत्रित प्रवेश वाला होना चाहिए. बाउंड्री दीवार की अनदेखी यह साबित करती है कि सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है. अभिभावकों में चिंता स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि यदि इसी रास्ते से कोई बाहरी व्यक्ति अंदर घुस जाता है. तो नकल, हंगामा या किसी बड़ी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. इसके बावजूद अब तक न तो बाउंड्री को दुरुस्त किया गया है और न ही अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. फिलहाल कोढ़ा इंटर कॉलेज में चल रही इंटर परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गयी है. यह न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी जीता-जागता उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >