नागरिक संघर्ष समिति ने अनुमंडल में दिया धरना

नागरिक संघर्ष समिति ने अनुमंडल में दिया धरना

मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति की ओर से मनिहारी के विभिन्न मांगो को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया. नागरिक संघर्ष समिति की ओर से एसडीएम को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि मनिहारी व अमदाबाद नगर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स मनमानी लिया जा रहा है. टैक्स का नया मापदंड सार्वजनिक नही किया गया है. मनिहारी – साहिबगंज गंगा नदी पर स्टीमर व नाव सेवा चालू की जाए. मौके पर करण मानश, गणेश पंडित, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >