मुख्य पार्षद ने विद्युत पोल के तार को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

मुख्य पार्षद ने विद्युत पोल के तार को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

कुरसेला नगर पंचायत कुरसेला के मुख्य पार्षद लवली कुमारी ने जिला पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर वार्ड तीन व वार्ड छह में 11 हजार उच्च क्षमता के जर्जर विद्युत तार को बदलने या मरम्मत करने की मांग की है. मुख्य पार्षद ने कहा है कि इन वार्डों मे विद्युत पोल पर लगे तार असुरक्षित हो चुका है. पोल पर लटका तार खतरा को बढ़ा रहा है. लटक रहे तार जन मानस के लिए विद्युत असुरक्षा का हालात पैदा कर रहा है. तेज आंधी बारिश में पोल का तार के टूट कर गिरने का खतरा बना हुआ है. समय रहते विद्युत विभाग के द्वारा संज्ञान लेकर तार को बदलने या फिर मरम्मत करने की आवश्यकता है. मुख्य पार्षद ने जिला पदाधिकारी के उपरोक्त बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए संज्ञान लेने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उपरोक्त वार्ड सघन आबादी का क्षेत्र है. विद्युत तार को लेकर लोगों में खतरे का भय बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >